google.com, pub-9676477892480437, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Multibagger Stock: 2021 में इन 46 शेयरों ने दिया 340% तक रिटर्न। Share Market

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 सेंसेक्स और निफ्टी 3 सितंबर को रिकॉर्ड लेवल पर बंद होने में कामयाब रहे।  सेंसेक्स जहां 58,194 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा वहीं निफ्टी 17323 के ऊपर बंद हुआ। 2021 के पहले 8 महीनों में बाजार की यह तेजी कई शेयरों के लिए ड्रीम रन रही और उन्होंने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Penny Stock

इस साल BSE 500 के करीब 46 शेयरों ने अपने निवेशकों को मालामाल किया है। इन शेयरों ने 100-340% तक रिटर्न देकर पोर्टफोलियो को चमका दिया है। इन 8 महीनों में सेंसेक्स ने 20.02% का रिटर्न दिया है। BSE 500 के करीब 310 शेयरों का रिटर्न सेंसेक्स के इस रिटर्न से ज्यादा है।

स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी Balaji Amines ने 1 जनवरी से लेकर 31 अगस्त के बीच 337% का रिटर्न दिया है। 1 जनवरी को Balaji Amines के शेयर 925.45 रुपए पर ट्रेड कर थे जबकि 3 सितंबर को ये 4040 रुपए पर बंद हुए।

पिछले साल लिस्ट होने वाली Happiest Minds ने इस साल पहले 8 महीनों में 315% का रिटर्न दिया है। अगर हम इश्यू प्राइस के मुकाबले देखें तो कंपनी अब तक 760% का रिटर्न दे चुकी है। कंपनी का इश्यू प्राइस 166 रुपए था।

इस साल अब तक JSW एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइज और गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स ने 200-300% रिटर्न दिया है। कुछ हफ्ते पहले अडानी ग्रुप के शेयरों में 35% तक गिरावट आई थी लेकिन उसके बावजूद इसके शेयरों का रिटर्न अब भी बेहतर है। 

Alkyl Amines Chemical, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, HFCL, टाटा एलेक्सी, दीपक फर्टिलाइजर्स, पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन और eClerx सर्विसेज ने भी 1 जनवरी से अब तक 150% का रिटर्न दिया है।

आइए देखते हैं 46 मल्टीबैगर शेयरों की पूरी लिस्ट

 

कंपनी का नाम रिटर्न (%)
बालाजी अमाइंस 337.24
हैपिएस्ट माइंड्स 315.26
JSW एनर्जी 290.20
अडानी टोटल गैस 285.98
अडानी ट्रांसमिशन 261
अडानी एंटरप्राइजेज 231.52
गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स 208.38
अल्काइल अमाइंस केमिकल्स 179.37
मैक्स हेल्थकेयर 175.24
HFCL Ltd 164.85
टाटा एलेक्सी 160.61
दीपक फर्टिलाइजर्स 160.38
eClerx सर्विसेज  154.56
IIFL फाइनेंस 145.54
LUX इंडस्ट्रीज  144.98
HEG Ltd 143.22
दीपक नाइट्रेट 142.24
KPIT टेक्नोलॉजीज 137.66
Linde India  135.89
रेडिंग्टन 134.19
JK पेपर 129.76
टाटा स्टील 125.32
DCM श्रीराम 125.08
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज 121.63
BASF India  120.34
परसिस्टेंट सिस्टम्स 119.60
माइंडट्री 118.82
UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी 115.59
गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स 114.61
बलरामपुर चीनी  114.29
सोनाटा सॉफ्टवेयर  111.64
कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सिस्टम्स 111.52
ग्रेफाइट इंडिया 110.48
नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी 110.44
ट्राइडेंट 108.50
महिंद्रा लाइफस्पेस डिवेलपर्स 108.36
जेके लक्ष्मी सीमेंट 108.27
इंटलेक्ट डिजाइन अरेना  107.40
अपोलो हॉस्पिटल्स 106.06
कार्बोरंडम यूनिवर्सल  105.68
KNR कंस्ट्रक्शन  104.62
डालमिया भारत 103.91
टाटा कॉफी 103.53
KPR मिल लिमिटेड 102.62
जिंदल स्टेनलेस  100.28


Sharing Is Caring:

Leave a Comment